सुंदर जंगलों को बना दिया मयखाना

By: Jun 18th, 2026 12:01 am

हनोह-पपलाह में शराब पार्टी और प्लास्टिक कचरे से भडक़े ग्रामीण

निजी संवाददाता – भोरंज
उपमंडल भोरंज के अंतर्गत हनोह-पपलाह क्षेत्र के जंगलों में कुछ लोगों द्वारा कचरा फेंकने और शराब पार्टियां आयोजित करने के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार जंगलों में शराब की खाली बोतलें, प्लास्टिक कचरा और अन्य अपशिष्ट सामग्री बड़ी मात्रा में फैलाई जा रही है, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों में इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि वन्य जीवों और स्थानीय लोगों के लिए भी परेशानी पैदा हो रही है।

सुंदर जंगलों को कचराघर मत बनाओ

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। ग्रामीणों में सतीश, संतोष, राज कुमार, विनय, बिमला, माया देवी, धर्म चंद, संजय, जमना देवी और राजेश सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जंगलों में गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्र में नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App