अंब में बांटे गए 400 मौन बक्से

By: Jun 18th, 2026 12:02 am

स्वरोजगार की तरफ बढ़ा अंब का कदम, खुद का काम शुरू करने की बड़ी सौगात

स्टाफ रिपोर्टर – अंब
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से जिला ऊना के अंब क्षेत्र स्थित शिवालिक खादी आश्रम, ऊना के संस्थान परिसर में ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत मौन बक्सों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के 40 लाभार्थियों को कुल 400 मौन बक्सों का टूल किट सहित वितरण किया गया।

इसी कड़ी में हरियाणा के भिवानी जिला में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने की। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़े कदम

इस अवसर पर ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत विभिन्न वर्टिकल्स की टूल किटों का वितरण किया गया। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊना में आयोजित कार्यक्रम से भी सीधा संवाद स्थापित किया गया और वहां उपस्थित लाभार्थियों को मौन बक्सों का वितरण करवाया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App