इंडस यूनिवर्सिटी में सजी योग और ज्ञान की महफिल

By: Jun 12th, 2026 12:46 am

प्रोफेसरों ने सीखे तनावमुक्ति के गुर और स्वास्थ्य पर लिखी किताब पर चर्चा
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – ऊना
इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऊना में स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। योग शिविर में प्रमुख रूप से स्वास्थ्य विभाग से डा. प्रियांक्षा और दर्शदीप कौर उपस्थित रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया गया तथा उनके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। योग शिविर के दौरान स्वस्थ जीवनशैली, तनाव प्रबंधन तथा समग्र स्वास्थ्य के महत्व पर भी चर्चा की गई। बदलेगा पर्यटन का अंदाज इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डा.) संजय कुमार बहल जी , कुलसचिव प्रो. (डा.) जगदेव सिंह राणा एवं अन्य ने स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य एवं वैश्विक पर्यटन के समन्वित दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने वाली पुस्तक का भी परिचय एवं विमर्श किया गया। पुस्तक में स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक कार्य, योग एवं वेलनेस पर्यटन की संभावनाओं को रेखांकित किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App