22 साल का शानदार सफर, खड्ड कालेज की सहायक प्रोफेसर आरती शर्मा रिटायर

By: Jun 14th, 2026 12:46 am

स्टाफ रिपोर्टर – हरोली
क्षेत्र के मोहनलाल दत्त राजकीय महाविद्यालय खड्ड की हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर डा. आरती की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में शनिवार को कालेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । संस्थान की ओर से बेहतर सेवाएं देने के लिय प्रो. आरती शर्मा को सम्मानित किया गया। सम्मान के लिय आरती ने स्टाफ समेत सभी का शुक्रिया किया है। बता दें कि डा. आरती ने वर्ष 2004 से नियमित रूप से उच्च शिक्षा विभाग में लगभग 22 वर्षों तक सराहनीय सेवाएं दीं। एनएसएस स्वयंसेवकों की 10 वर्ष तक कार्यक्रम प्रभारी रही। राष्ट्र हित में इन सेवकों को जोडऩे के लिय अन्य राज्यों की संस्कृति रहन सहन जानने के लिय देश भर का भ्रमण किया । उच्च शिक्षा में इनका परिणाम शत प्रतिशत रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App