सुप्रीम कोर्ट में तीन दिन लगेगी विशेष लोक अदालत

By: Jun 26th, 2026 5:14 pm

वरिष्ठ संवाददाता-शिमला

न्याय को सरल, सुलभ और आमजन तक पहुंचाने के लिए चलाए समाधान समारोह का समापन तीन विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ संपन्न होगा। सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 और 23 अगस्त को इन विशेष लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। लिहाजा अपने मामलों को इस अभियान में शामिल करने के इच्छुक 31 जुलाई तक गूगल फार्म भर सकेंगे। जानकारी के अनुसार इसी वर्ष 21 अप्रैल को समाधान समारोह को शुरू किया गया था। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी लोक अदालत का आयोजन किया चुका है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस अभियान सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल, सुलभ एवं आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया है।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से निपटारा करना है। इसके तहत पूर्व-सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय, विधिक सेवा प्राधिकरणों तथा मध्यस्थता केन्द्रों में किया जा रहा है। इस दौरान अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि संवाद और सहमति के माध्यम से विवादों का समाधान संभव हो सके। सुलह बैठकों में पक्षकार व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। अपने मामलों को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करने हेतु एक सरल गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जिसे भरकर इच्छुक पक्ष अपने मामलों को इस अभियान में सम्मिलित कर सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App