यूपी के युवक को गाड़ी ने मारी टक्कर…मौत

By: Jun 6th, 2026 12:46 am

अंबोटा-शिवबाड़ी मार्ग पर क्वार्टर जाने के लिए खड़ा था रोड किनारे, दूसरे हादसे में युवती जख्मी

स्टाफ रिपोर्टर-गगरेट
गगरेट थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं के मामले सामने आए हैं। एक हादसे में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे मामले में सडक़ पार कर रही युवती को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। पहले मामले में अरुण कुमार निवासी जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), जो वर्तमान में अंबोटा में किराए पर रह रहा है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जून की रात करीब 9 बजे वह अपने दोस्त मोहम्मद तौसिफ के साथ अंबोटा-शिवबाड़ी मार्ग पर क्वार्टर जाने के लिए सडक़ किनारे खड़ा था। इसी दौरान शिवबाड़ी की ओर से तेज रफ्तार पिकअप वाहन आया और तौसिफ को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप का पिछला टायर तौसिफ के शरीर पर चढ़ गया।

घायल तौसिफ को उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल गगरेट और बाद में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस सारे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और और गाड़ी चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में मोहम्मद अलतमस निवासी मधुबनी (बिहार) ने शिकायत दर्ज करवाई कि 4 जून की रात करीब 9.30 बजे वह अपने क्वार्टर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान सडक़ के दूसरी ओर से उसके रिश्तेदार की लडक़ी रमिन सडक़ पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से
फरार हो गया।

पिकअप के ड्राइवर पर दर्ज किया मामला

पुलिस ने पिकअप चालक सुरिंद्र सिंह निवासी अंबोटा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में मोहम्मद अलतमस निवासी मधुबनी (बिहार) ने शिकायत दर्ज करवाई कि 4 जून की रात करीब 9.30 बजे वह अपने क्वार्टर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान सडक़ के दूसरी ओर से उसके रिश्तेदार की लडक़ी रमिन सडक़ पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल रमिन को उपचार के लिए गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एसपी सचिन हिरेमठ ने कहा कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App