अभिषेक जैन-एम सुधादेवी अब प्रिंसीपल सेक्रेटरी

By: Jun 24th, 2026 10:50 pm

शिमला। हिमाचल सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को प्रधान सचिव के रैंक में प्रोमोट किया है। इन्हें अब पे मैट्रिक्स का लेवल 15 यानी अबव सुपर टाइम स्केल मिलेगा। इनमें 2002 बैच के आईएएस डा. अभिषेक जैन और 2003 बैच की आईएएस एम सुधा देवी शामिल हैं। दोनों अधिकारियों को समय से पहले यह प्रोमोशन मिली है। भारत सरकार को भी यह मामला भेजा गया था।

अभिषेक जैन वर्तमान में वित्त सचिव हैं और जलशक्ति विभाग का जिम्मा भी देख रहे हैं, जबकि एम सुधा देवी स्वास्थ्य और कार्मिक विभाग संभाल रही हैं। इन दो अधिकारियों की प्रोमोशन के बाद प्रधान सचिव रैंक में अब कुल चार आईएएस हो गए हैं। इससे पहले प्रिंसीपल सेके्रटरी फायनांस देवेश कुमार और नंदिता गुप्ता ही प्रधान सचिव रैंक में थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App