एचपीसीईटी में ध्रुवा अकादमी का ध्रुव तारा बनकर चमकी अदिति

By: Jun 12th, 2026 12:48 am

घुमारवीं की ध्रुवा अकादमी का एचपीसीईटी में दबदबा; 12 छात्रों ने पाई सफलता, 22 जून से नया ड्रॉपर बैच शुरू
स्टाफ रिपोर्टर – घुमारवीं
हिमाचल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश का प्रमुख माध्यम मानी जाने वाली हिमाचल प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एचपीसीईटी)-2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में घुमारवीं स्थित ध्रुवा अकादमी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता अर्जित की है। अकादमी के 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अकादमी प्रबंधन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस वर्ष विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय अंक हासिल किए हैं। सफल विद्यार्थियों में अदिति ने 300 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अकादमी में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा इतिका पटियाल ने 275 अंक, द्रोणिक ने 271 अंक, आर्यन शर्मा ने 241 अंक, समीक्षा ने 237 अंक, गर्वित ने 235 अंक तथा श्रेया ने 229 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

वहीं आयुष शर्मा, हनी शर्मा, कार्तिक चंदेल, स्नेहा शर्मा, निखिल राव और प्रिया ने भी इस कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। परिणाम घोषित होते ही ध्रुवा अकादमी परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यार्थियों का कहना है कि अकादमी द्वारा उपलब्ध करवाई गई टेस्ट सीरीज, नियमित मूल्यांकन और विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन ने उन्हें परीक्षा की बेहतर तैयारी में काफी मदद की। अकादमी के निदेशक अक्षय कुमार तथा समस्त अध्यापक वर्ग ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित प्रयासों और अभिभावकों के विश्वास का संयुक्त परिणाम है।

लक्ष्य की ओर एक और कदम
अकादमी प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए 22 जून 2026 से ड्रॉपर बैच का नया सत्र आरंभ किया जा रहा है। यह बैच विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है जो अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए एक और अवसर के साथ बेहतर तैयारी करना चाहते हैं। इसके अतिरिक्त संस्थान में नीट, जेईई, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा तथा विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से करवाई जाती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App