विश्व पर्यावरण दिवस पर अल्पाइन पब्लिक स्कूल में जागरूकता गतिविधियों की धूम
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अल्पाइन पब्लिक स्कूल, नालागढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाइयों के सहयोग से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का संदेश दिया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए और हमारे भविष्य के लिए’ तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ रही। इसी विषय को केंद्र में रखते हुए विद्यालय में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छ-हरित भविष्य से जुड़े संदेशों को आकर्षक पोस्टरों और प्रभावशाली नारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
