अंब थाना को गृह मंत्रालय से सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस

By: Jun 23rd, 2026 9:31 pm

वर्ष 2025 की वार्षिक पुलिस थाना रैंकिंग में प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ घोषित

स्टाफ रिपोर्टर-अंब

जिला ऊना के अंतर्गत आने वाले पुलिस थाना अंब ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी वर्ष 2025 की वार्षिक पुलिस थाना रैंकिंग में पुलिस थाना अंब को हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गृह मंत्रालय ने थाना अंब को ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया है।

यह सम्मान थाना अंब द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर प्रदान किया गया है। थाना अंब को मिली इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र तथा जिला ऊना में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुलिस विभाग को बधाई देते हुए पुलिस कर्मियों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App