अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस सत्ता में सिर्फ सुख भोगने आई है, अपने ही उठा रहे कार्यशैली पर सवाल
सुरेंद्र ठाकुर, हमीरपुर
हमीरपुर । प्रदेश कांग्रेस सरकार सत्ता में सिर्फ सुख भोगने के लिए आई हुई है। जनता के सुख दुख से उसे कोई सरोकार नहीं है। यदि कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर विपक्ष सवाल खड़े करता तो अलग बात थी लेकिन अपने ही उपाध्यक्ष ने अटैचियों की बात कहकर अपनी ही सरकार को घेरा है। यह बात हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि अटैचियां कौन दे रहा है तथा कहां से आ रही हैं। इसका जवाब प्रदेश सरकार के नुमाइंदों को देना होगा।
अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को परिधि गृह हमीरपुर पहुंचकर नॉऊ फॉर क्लामेट थीम के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि क्लाइमेट में हो रहा अविश्वसनीय बदलाव चिंताजक है। गलेशियर लगातार पिघल रहे हैं जिससे समुद्र का जलस्तर बढ़़ रहा है। मानसून का सही ढंग से अनुमान नहीं लग पा रहा। पर्यावरण की स्थिति पूर्व की भांति नहीं रही है। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण की आवश्यकता है। उन्होंने देश के 140 करोड़ भारतीवासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करें। एक पेड़ एक वर्ष में 22 किलोग्राम कार्बन डॉयक्साइड सोखता है तो करोड़ों पेड़ कितनी खपत करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सभी को सजग होने की जरूरत है।
अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री के ब्यान पर कहा कि जो प्रत्याशी धूप में लोगों के बीच जाते रहे। जिन प्रत्याशियों के पक्ष में जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है उनकी वेल्यू सिर्फ एक दिन की बताना सीएम को शोभा नहीं देता। यह मुख्यमंत्री की सोच का दर्शा रहा है। भाजपा प्रदेश में दो तिहाई सीटों पर विजय हुई है। भाजपा की विचारधारा के उम्मीदवार जीतकर सामने आए हैं तथा कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भानुपल्ली बिलासपुर रेल लाइन की दो हजार करोड़ देनदारी है। प्रदेश सरकार इस पैसे को नहीं चुका पा रही है। ऐसे में नई रेलवे लाइन के लिए पैसा कहां से आएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
