इग्नू से एमएससी करने के लिए 15 तक करें आवेदन
स्टाफ रिपोर्टर-जोगिंद्रनगर
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र से एमएससी (जलवायु परिवर्तन) कार्यक्रम प्रारंभ किया है। कार्यक्रम का प्रथम वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थी पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन क्लाइमेट चेंज का विकल्प भी प्राप्त कर सकते हैं। इग्नू के 300 से अधिक स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में नए प्रवेश तथा पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया भी जारी है। इन सभी कार्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
जोगिंद्रनगर के इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रो. नवीन निश्चल सूद ने कहा इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी क्षेत्रीय केंद्र, शिमला का दूरभाष नंबर 0177.2624612 है।
योग्यता तय
प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष तथा अधिकतम अवधि चार वर्ष निर्धारित की गई है, जिससे विद्यार्थियों को अपनी सुविधा अनुसार अध्ययन पूरा करने का पर्याप्त अवसर मिलता है। दो वर्षीय इस कार्यक्रम में कुल 80 क्रेडिट हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
