अमरीका ठंडा हुआ, तो इजरायल उबलने लगा, ट्रंप के शांति प्रयासों पर नेतन्याहू ने फेंका बम

By: Jun 15th, 2026 2:06 pm

नई दिल्ली। कुछ घंटे पहले दुनिया को लगा था कि जो ऊर्जा संकट चल रहा है, वह खत्म होने वाला है। ट्रंप की एक घोषणा से शेयर बाजार भी खुशियों के हिलोरे ले रहा था। माना जा रहा था कि पश्चिम एशिया का संकट अब खत्म ही होने वाला है, लेकिन एक फिर से वही हालात पैदा हो गए। शांति की राह पर चल रहे डोनाल्ड ट्रंप को इजरायल ने बड़ा झटका दिया और सैन्य हमलों को और धार दे दी। इन हमलों को देखते हुए माना जा रहा है कि इजरायल अमरीका-ईरान की डील से सहमत नहीं है।

नेतन्याहू सरकार का यह रुख बताता है कि वह वॉशिंगटन की कूटनीतिक कोशिशों के भरोसे अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को छोडऩे के मूड में नहीं है। इजरायल का मानना है कि ईरान के साथ किया जाने वाला कोई भी समझौता तब तक टिकाऊ या भरोसेमंद नहीं हो सकता, जब तक कि तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह नेस्तनाबूद न कर दिया जाए और क्षेत्र में उसके प्रॉक्सी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म न किया जाए। यही कारण है कि अमेरिकी आपत्तियों के बावजूद इजरायल लगातार ईरान के रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App