बांग्लादेश को घर पर दी मात, ऑस्ट्रेलिया का विजयी आगाज, टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में चार विकेट से पाई जीत
कूपर-जैम्पा के शानदार प्रदर्शन ने दिलाई बढ़त
एजेंसियां— चटगांव
कूपर कोनोली की बेहतरीन बल्लेबाजी और एडम जैम्पा की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पहले टी-20 मैच में हरा दिया है। वनडे सीरीज में हार के बाद कंगारू टीम ने वापसी की और टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बांग्लादेश की बल्लेबाजी मुकाबले में फ्लॉप रही और पहले बैटिंग करते हुए 131 रनों पर सिमट गई। बांग्लादेश अपने ही जाल में फंस गई क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स उनके बल्लेबाजों पर भारी पड़े। इससे पहले वनडे सीरीज में बांग्लादेश की टीम ने शानदार खेल दिखाया था और कंगारुओं के खिलाफ पहली बार 50 ओवर की सीरीज अपने नाम की थी। हालांकि, पहले टी20 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के लिए जैम्पा और कोनोली जीत के हीरो रहे।
चटगांव में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर्स ने कमाल की गेंदबाजी की। अनुभवी स्पिनर एडम जैंपा ने बेहतरीन बॉलिंग की, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जैंपा ने 4 ओवर में 18 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा जोएल डेविस ने भी गेंद के साथ अच्छा कार्य किया और उन्होंने 3 ओवर में 17 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका। मेहदी हसन उनके लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने 22 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
