ऊना में भाजपा का मंथन, घर-घर गूंजेंगी केंद्र की योजनाएं
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जुटे पार्टी के दिग्गज, कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करने को बनाई रणनीति
नगर संवाददाता-ऊना
जिला भाजपा कार्यालय ऊना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रदेश स्तरीय समीक्षा, कार्ययोजना बैठक तथा एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने विशेष रूप से शिरकत कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद सुरेश कश्यप, सांसद राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार सहित प्रदेशभर के भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने संगठन द्वारा हाल ही में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों का फीडबैक लिया। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा पार्टी की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।
साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर तय किए गए कार्यक्रमों को बूथ एवं मंडल स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर चलने वाला राजनीतिक संगठन है। संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाए रखने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर, अभ्यास वर्ग और समीक्षा बैठकें आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऊना में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तय किए गए कार्यक्रमों को मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से मीटिंग की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
