बिलासपुर में सजी भाजपा की महफिल, जनप्रतिनिधियों को सम्मान
जीत के नायकों का स्वागत; ऑडिटोरियम में गूंजा भाजपा का जयघोष, विधायक त्रिलोक जम्वाल ने नवाजे भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित नुमाइंदे
कार्यालय संवाददाता – बिलासपुर
सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित नुमाइंदों के सम्मान में शुक्रवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल, भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी पायल वैद्य व संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक अमित ने विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई।
जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों अशोक शर्मा, प्रोमिला चंदेल, सपना व निशु देवी, नगर परिषद बिलासपुर के पार्षदों नरेंद्र पंडित, नरेश कुमारी, वंदना गौतम, जमना देवी, पूजा दास, मीना, अजय चंदेल, अनिल हैप्पी व मुकेश भाटिया तथा बीडीसी सदस्यों, पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों व वार्ड सदस्यों के साथ ही चुनावों में कड़ी मेहनत करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
समारोह में स्वतंत्र सांख्यान, कृष्णलाल चंदेल, हंसराज ठाकुर, पवन ठाकुर, प्रकाश चंद ठाकुर, ज्योति धीमान, प्रीत ठाकुर, कैप्टन जिंदूराम, रामलाल ठाकुर, बृजलाल ठाकुर, स्वदेश ठाकुर, प्यारेलाल चौधरी, भीम चंदेल, मदन राणा व कमल गौतम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
