भारत-अफगानिस्तान के जांबाज लखनऊ रवाना
सिटी रिपोर्टर— धर्मशाला
भारत और अफगानिस्तान के बीच एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में गत शनिवार को खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले के बाद सोमवार को दोनों टीमें दूसरे मैच के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। भारतीय टीम दोपहर करीब 1:30 बजे विशेष चार्टर विमान से धर्मशाला से रवाना हुई, जबकि अफगानिस्तान की टीम ने करीब 3:30 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरी।

पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम ने रविवार को धर्मशाला और आसपास के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का रुख किया। वहीं अफगानिस्तान के खिलाडिय़ों ने भी पहाड़ों की शांत वादियों में समय बिताकर मैच की थकान दूर की। अब शृंखला का दूसरा एकदिवसीय मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
