सिक्योरिटी सुपरवाइजर, गार्ड के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 से

By: Jun 11th, 2026 12:02 am
posts

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-सोलन
मैसजऱ् एसआईएस लिमिटेड आरटीए हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 80 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जूनए 2026 को आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जि़ला रोजग़ार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व विशिष्ट शारीरिक मापदंड ऊंचाई 168 सेमी, भार 56.95 किलोग्राम व आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 जून को जि़ला रोजग़ार कार्यालय सोलन तथा 16 जूनए 2026 को उप रोजग़ार कार्यालय अर्की में प्रात: 10:30 बजे आयोजित किए जाएंगे। जि़ला रोजग़ार अधिकारी ने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ईण्ई एमआईएस में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ईण्ईण्एमण्आईण्एसण् पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपने रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजग़ार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App