कनाडाई पीएम बोले, जी-7 अब अकेले दुनिया नहीं चलाता, मार्क कार्नी ने किया भारत की ताकत का खुलकर गुणगान

By: Jun 17th, 2026 12:07 am

एजेंसियां — ओटावा

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत समेत उभरती शक्तियों की भागीदारी वैश्विक व्यवस्था में हो रहे परिवर्तनों को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जी-7 अब अकेले अंतरराष्ट्रीय मामलों पर प्रभुत्व स्थापित करने या दुनिया पर शासन करने का दावा नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि आज की दुनिया में जी-7 को अपनी पुरानी सोच से आगे निकलना होगा। भारत जैसे उभरते देशों को शामिल करना समूह की नई वास्तविकता और व्यावहारिक दृष्टिकोण को दिखाता है।

कार्नी ने स्पष्ट किया कि आर्थिक अस्थिरता, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य सुरक्षा और भू-राजनीतिक तनाव जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान तभी संभव है, जब पारंपरिक जी-7 ढांचे से आगे जाकर व्यापक अंतरराष्ट्रीय सहयोग सुनिश्चित किया जाए। अगर जी-7 ने कभी दुनिया पर शासन किया भी था, तो अब वह ऐसा नहीं करता और न ही ऐसा दिखावा कर सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App