नादौन में पलटा सीमेंट से लदा ट्रक, सडक़ के दोनों ओर लग गया लंबा जाम
हमीरपुर। नादौन-नौहगी मार्ग पर नौहगी गांव के समीप सीमेंट से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सडक़ पर पलट गया, जिससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। हादसे के बाद सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्मल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कई बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया, जिससे जाम की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सका। सीमेंट से लदा ट्रक हमीरपुर की ओर से नारायणगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान नौहगी गांव के पास ट्रक के दोनों टायर अचानक फट जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक सडक़ पर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
