कांगड़ा में CM सुक्खू दिलाएंगे प्रधानों-उपप्रधानों को शपथ, 15 को होगा समारोह
स्टाफ रिपोर्टर—शिमला
हिमाचल सरकार के पंचायती राज विभाग ने नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न जिलों में मंत्रियों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाने के लिए अधिकृत किया गया है। सभी जिलों में यह शपथ ग्रहण समारोह 15 जून को आयोजित होगा। अधिसूचना के अनुसार कांगड़ा जिला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे। चंबा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिआ शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करेंगे, वहीं ऊना में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शपथ दिलाएंगे।
सोलन जिले में स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय मंत्री धनी राम शांडीलए जबकि कुल्लू और लाहौल.स्पीति के संयुक्त समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार शपथ दिलाएंगे। सिरमौर में उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहानए किन्नौर में राजस्वए बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजधानी शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर नव.निर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे। मंडी जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह शपथ ग्रहण करवाएंगे। बिलासपुर में तकनीकी शिक्षा एवं नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी तथा हमीरपुर में आयुषए युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गौमा शपथ दिलाएंगे।

उपायुक्त तय करेंगे स्थान और समय
प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि शपथ ग्रहण समारोह का स्थान और समय संबंधित जिलों के उपायुक्त स्थानीय परिस्थितियों और सुविधा के अनुसार तय करेंगे। कार्यक्रमों में क्षेत्र के सांसदोंए विधायकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी प्रोटोकॉल के अनुसार आमंत्रित किया जाएगा। सभी नव.निर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को जिला स्तरीय समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
