कांटे गांव में लगाई ठंडे पानी की छबील

By: Jun 9th, 2026 12:01 am

हरोली। हरोली क्षेत्र के गांव कांटे में सोमवार को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मीठे व ठंडे पानी की छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को रोककर सेवा भाव के साथ ठंडा पानी पिलाया गया, जिससे लोगों को गर्मी में बड़ी राहत मिली। इस पुण्य कार्य और सेवा को सफल बनाने में जगतार सिंह (फौजी), हरजीत सिंह, अरविन्द सिंह, दिलजीत सिंह, भाग सिंह, रजत सिंह, निर्मल सिंह, करनैल सिंह, सुखदेव सिंह, जगदीप सिंह और इन्द्रजीत सिंह ने बढ़-चढक़र अपना योगदान दिया। इसके साथ ही पाली, सहित गांव के अन्य युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App