फतेहपुर बीडीसी चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जीते

By: Jun 18th, 2026 12:02 am

नगर संवाददाता- जवाली
कार्यलय फतेहपुर के समिति हाल में बुधवार को बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव होना तय था। इस दौरान सर्वसम्मति न बन पाने कारण वोटिंग विकल्प को चुना गया। जिस दौरान कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को 16-16 मत पड़े, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को 11-11 मत मिले। गौरतलब है कि कांग्रेस की तरफ से अनीता कुमारी अध्यक्ष व कुलवंत सिंह उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे, जबकि भाजपा की तरफ से अर्चना देवी अध्यक्ष व शमशेर सिंह उपाध्यक्ष के प्रत्याशी रहे, वहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत होने पर समर्थकों द्वारा फतेहपुर विधायक भवानी सिंह पठानिया जिंदाबाद के नारे भी लगाए और फूलमालाओं के हार पहनाकर विधायक व नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App