बिलासपुर कालेज की काउंसिलिंग में ऑन द स्पॉट बदलेगा कोर्स
बिलासपुर कालेज में मेगा एडमिशन; 19 जून तक मौका, 20 को आएगी पहली मेरिट लिस्ट
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – बिलासपुर
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर मे आर्टस (बीए), कामर्स (बीकॉम), साइंस (बीएससी) और बीवॉक प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन की प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है। इन पाठ्यक्रमों के तहत 23 विषयों में बीए इंग्लिश, एजुकेशन, इकोनॉमिक्स, हिंदी, हिस्ट्री, जेएमसी, म्यूजिक (वोकल एंड इंस्ट्रूमेंट), फिजिकल एजुकेशन, पाल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, संस्कृत, सोशियोलॉजी, टूर एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, कॉमर्स, बीएससी बॉटनी, केमिस्ट्री, कम्प्यूटर साइंस, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स, जूलॉजी, बी-वॉक रिटेल, हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म में एडमिशन प्रक्रिया 19 जून तक चलेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पीएस कटवाल ने बताया कि सत्र 2026-27 में प्रथम सेमेस्टर में दाखिला इस बार नई शिक्षा नीति:2020 के तहत होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए महाविद्यालय का एडमिशन का पोर्टल 1 जून से 19 जून तक खुला रहेगा।
पहली सेंट्रेलाइज्ड काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 जून को निर्धारित की गई है। पहली मेरिट सूची (यूजी वन-सेमेस्टर) 20 जून को शाम 5 बजे लगा दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को फीस 21 जून से 23 जून तक ऑनलाइन जमा करनी होगी। यदि किसी आवेदक से किसी गलत कोर्स का फॉर्म भर गया है और वह किसी दूसरे कोर्स में एडमिशन लेना चाहता है तो वह आवेदक भी सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग में अपना विषय बदल सकता है और इसके लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले आवेदक को कमेटी को सूचित करना होगा। इन सभी कोर्सेज के लिए एडमिशन मेरिट के आधार पर की जाएगी।
विद्यार्थी ऑनलाइन भर सकेंगे फार्म
प्राचार्य ने बताया कि यदि कोई महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में दाखिला लेना चाहता है तो वह महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रॉस्पेक्टस को पढऩे के बाद ऑनलाइन ही फार्म भर सकता है। उसके बाद कालेज का एडमिशन पोर्टल बंद हो जाएगा। अगर किसी को एडमिशन संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आए या कोई भी अतिरिक्त जानकारी चाहिए तो वे महाविद्यालय की वेबसाइट पर दिए हुए एडमिशन हेल्प लाइन नंबर्स पर फोन करके संबंधित विभाग से जानकारी ले सकता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
