अस्मिता साइक्लिंग लीग में बेटियों ने दिखाया दम
साइक्लिंग लीग में रफ्तार का जलवा, विजेताओं पर नोटों की बारिश
स्टाफ रिपोर्टर – हरोली
क्षेत्र के गांव बढ़ेड़ा के स्टेडियम में लड़कियों के लिए अस्मिता साइक्लिंग लीग कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 45 लड़कियों ने भाग लिया। लीग की दौड़ प्रतियोगिता में सब यूनियर अंडर 16 केटेगरी में इशिता ठाकुर ने पहला, निधि धीमान ने दूसरा ओर आरुषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
यूनियर अंडर 19 केटेगरी में अंबिका ने पहला, प्रगति ने दूसरा रिषिका ठाकुर ने तीसरे स्थान पर रहे। महिला इलाइट केटेगरी 19 प्लस में कुमकुम ने पहला, अदिति ने दूसरा अमृता ने तीसरा स्थान प्राप्त करके खेल मैदान जीता। प्रथम स्थान रहे विजेताओं को 3100, द्वितीय स्थान पर रहे खिलाडिय़ों को 2100 व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 1100 रुपए के नकद पुरस्कार, मेडल समेत प्रमाणपत्र बेहतर प्रदर्शन करने के लिए चीफ गेस्ट इंटरनेशनल एथलीट राम किशोर शर्मा ने भेंट किए।
कई दिग्गज रहे मौजूद
साइक्लिंग दौड़ प्रतियोगिता साइक्लिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया, स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया फिट इंडिया मूवमैंट हिमसाइक्लिंग संस्था की ओर से आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम में हिमकेप्स संस्थान बढ़ेड़ा के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह व उपप्रधान भोली, राजेश ठाकुर, विक्की समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
