15 फीसदी महंगाई भत्ते के बकाए भुगतान की उठाई मांग

By: Jun 9th, 2026 12:01 am

अर्की में हुई पेंशनर्ज फेडरेशन की बैठक, लंबित चिकित्सा बिलों के जल्द भुगतान पर दिया जोर

स्टाफ रिपोर्टर-अर्की
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज फेडरेशन खंड अर्की, जिला सोलन की मासिक बैठक सोमवार को सामुदायिक भवन अर्की में उपप्रधान रतन सिंह कंवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की जानकारी देते हुए खंड प्रेस सचिव रोशन लाल वर्मा ने बताया कि संगठन में शामिल हुए एक नए सदस्य का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बैठक में जिला प्रधान जयानंद शर्मा सहित उपस्थित पेंशनरों ने 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को लंबित वित्तीय लाभों के भुगतान के लिए बजट उपलब्ध करवाने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही सरकार से महंगाई भत्ते के शेष 15 प्रतिशत बकाए का शीघ्र भुगतान करने की मांग भी की गई। पेंशनर्स फेडरेशन ने विभिन्न विभागों के अध्यक्षों एवं अधिकारियों से आग्रह किया कि उपलब्ध बजट के अनुसार लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि पेंशनरों को उनके चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति समय पर मिल सके। बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया गया। अंत में निर्णय लिया गया कि फेडरेशन की अगली मासिक बैठक 8 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App