किशोरावस्था में बदलावों से डरें नहीं, सही राह चुनें
संतोषगढ़ में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों को दिया मार्गदर्शन
स्टाफ रिपोर्टर – संतोषगढ़
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हिम गौरव आईटीआई, संतोखगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर हरभजन सिंह ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों, संतुलित आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण है और इस दौरान सही मार्गदर्शन एवं सकारात्मक सोच युवाओं के बेहतर भविष्य का आधार बनती है। इस अवसर पर किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता रुचि शर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के विभिन्न उपाय बताए। सेहतमंद रहने के जादुई टिप्स सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संतोखगढ़ से आए दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित व्यायाम एवं संतुलित आहार के महत्व से अवगत कराया तथा स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। अंत में संस्थान के महा प्रबंधक संजय जोशी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
