चंबा में पर्यावरण दिवस की धूम; जगह-जगह निकाली रैलियां, सजे कार्यक्रम
मेरा युवा भारत की ओर से यूथ हॉस्टल डलहौजी में सजा कार्यक्रम, लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली
स्टाफ रिपोर्टर-डलहौजी
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत के तत्वावधान में यूथ हास्टल डलहौजी में हिमालयन नेचर क्लब के सहयोग से एक विशेष पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने मुख्यातिथि, जबकि हिमालयन नेचर क्लब के डायरेक्टर कुणाल जोशी विशेषातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यातिथि ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। विशेषातिथि ने प्रन्न्ति और जैव विविधता के संरक्षण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें इस दिशा में सक्ष्यि योगदान देने का आहवान किया। इस अवसर पर पंजाब के खन्ना स्थित गुलजार गु्रप आफ इंस्टीटयूट्स के प्रतिभागियों ने भी पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। जिला युवा अधिकारी राहुल गर्ग तथा यूथ हास्टल डलहौजी के प्रबंधक दविंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हिमालयन नेचर क्लब, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स मध्य प्रदेश, हिलदारी तथा यूथ हॉस््टल डलहौजी के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
