​’मिर्जापुर: द मूवी’ का फर्स्ट लुक देखकर फैन्स हुए दीवाने

By: Jun 24th, 2026 4:58 pm

कल होने वाले टीज़र लॉन्च से पहले, मेकर्स ने फर्स्ट-लुक्स कैरेक्टर पोस्टर्स की एक सीरीज जारी की है, जिसमें आइकॉनिक गद्दी, मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कालीन भैया नजर आ रहे हैं। “गद्दी है तो हम हैं” के संदेश के साथ, ये पोस्टर्स उस पावर, विरासत और दुश्मनी की याद दिलाते हैं जिसने मिर्जापुर की दुनिया को पहचान दी है, और इसने फैन्स के बीच तुरंत एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

​इस खुलासे ने इंटरनेट पर अभी से ही बज (चर्चा) पैदा कर दिया है, जहाँ दर्शक मिर्जापुर की दुनिया को याद कर रहे हैं और कयास लगा रहे हैं कि इसके बड़े पर्दे वाले चैप्टर में क्या होने वाला है। कल आने वाले टीज़र के साथ, यह उत्सुकता और ज्यादा बढ़ने वाली है।

 

​अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए, मेकर्स ने पंकज त्रिपाठी यानी कालीन भैया का फर्स्ट-लुक कैरेक्टर पोस्टर रिलीज किया और लिखा –

“जो आया है, वह जाएगा भी, बस मर्जी कालीन भैया की होगी।
आपका स्वागत करते हैं बड़े पर्दे पर। #MirzapurTheMovie, टीज़र कल दोपहर 12 बजे आ रहा है। रिमाइंडर सेट कर लें और सबसे पहले टीज़र देखें।”

https://www.instagram.com/p/DZ9dU6_ggHg/?igsh=MWxlc3hyYTQwcGVtdw==

अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए, मेकर्स ने अली फज़ल यानी गुड्डू भैया का फर्स्ट-लुक कैरेक्टर पोस्टर रिलीज किया और लिखा –

 

​”शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आ रहा है। गुड्डू भैया आ रहे हैं बड़े पर्दे पर, तैयार हैं ना? #MirzapurTheMovie, टीज़र कल दोपहर 12 बजे आ रहा है। रिमाइंडर सेट कर लें और सबसे पहले टीज़र देखें।”

https://www.instagram.com/p/DZ9kMEDAttg/?igsh=MWlzMmtld3dybXF1OQ==

अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए, मेकर्स ने दिव्येंदु यानी मुन्ना भैया का फर्स्ट-लुक कैरेक्टर पोस्टर रिलीज किया और लिखा –

​”हिंदी फिलम के हीरो हैं हम, कहा था ना, हम अमर हैं।

​मुन्ना भैया का भौकाल, अब बड़े पर्दे पर। #MirzapurTheMovie, टीज़र कल दोपहर 12 बजे आ रहा है। रिमाइंडर सेट कर लें और सबसे पहले टीज़र देखें।

​देखिए #MirzapurTheMovie सिर्फ सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में”

https://www.instagram.com/p/DZ9rBngDTdZ/?igsh=a3MxYjF6MHc1c3Nv

अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ गुरमीत सिंह द्वारा डायरेक्टेड, पुनीत कृष्णा द्वारा रिटेन और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस्ड है। यह फिल्म कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रनी द्वारा को-प्रोड्यूस्ड है, फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है और 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App