बारिश के बाद अब मक्की की बिजाई में जुटे किसान

By: Jun 14th, 2026 12:47 am

पिछले दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों के खिले चेहरे

कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
हमीरपुर जिला में पिछले दो दिनों से हो रही रूक-रूक कर बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। ऐसे में किसान मक्की बिजाई के कार्य में जुट गए हैं। क्योंकि किसान बारिश का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि कब बारिश हो और वह मक्की का बीज खेतों में डाल सके। हालांकि जिन किसानों ने सूखे में ही मक्की की बिजाई कर दी थी। वह किसान भी बारिश के उपरांत राहत की सांस ले रहे हैं। इस समय मक्की बिजाई का पर्याप्त समय चल रहा है। इसके अलावा अदरक, हल्दी और अरबी की बिजाई का कार्य भी जिला भर में युद्धस्तर पर चल रहा है। क्योंकि जहां पर जंगली जानवरों का ज्यादा आंतक है वहां पर किसान अदरक, हल्दी इत्यादि की बिजाई में लग गए हैं। क्योंकि बिजाई के लिए यह उपयुक्त समय चल रहा है और बारिश भी अच्छी हो गई है। ऐसे में किसान बिजाई के कार्य में लगा हुआ है। बारिश के उपरांत मौसम भी काफी सुहावना बन गया है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से तापमान में काफी इजाफा हुआ था। ऐसे में लोगों के पंखे के नीचे भी पसीने छूट रहे थे। दिन में सुबह 10 बजे के बाद लोगों का घर से बाहर काम करना मुश्किल हो रहा था। बारिश से लोगों को उमस भरे मौसम से निजात मिली है। शनिवार को भी दिन भर रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है।

राख होने से बच गए हरे-भरे जंगल

बारिश से जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है। इसके अलावा अग्रिशमन विभाग को भी बारिश के उपरांत राहत मिली है। क्योंकि गर्मियां तेज होते ही जंगलों में आग लगना शुरू हो गई थी।

अग्रिशमन विभाग ने ली राहत की सांस
अग्रिशमन विभाग के कर्मचारी दिन-रात जंगलों की आग बुझाने में लगे रहे, ताकि हरे-भरे जंगलों को राख होने से बचाया जा सके। बारिश से जंगलों में उठ रही आग की लपटें भी शांत पड़ गई हैं। कुल मिलाकर बारिश से किसानों और लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App