FIFA World Cup 2026: नॉकआउट चरण में आमने सामने होंगी मेसी-रोनाल्डो की टीमें

By: Jun 24th, 2026 1:23 pm

ह्यूस्टन। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा कि विश्व कप के नॉकआउट चरण के मुकाबले में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का सामना करना “शानदार होगा”। ग्रुप के में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के साथ पुर्तगाल के शुरुआती ड्रॉ में संघर्ष कर रहे 41 वर्षीय रोनाल्डो ने मंगलवार को खेल शुरू होने के मात्र छह मिनट के भीतर ही गोल किया और हाफ टाइम से पहले नूनो मेंडेस की फ्री किक के दोनों ओर एक और गोल दागा।

रोनाल्डो के दो गोलों ने उन्हें छह पुरुष विश्व कप में गोल करने वाला पहला खिलाड़ी बना दिया, और पुर्तगाल को नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने की राह पर ला खड़ा किया, जहां उनका सामना मेसी के अर्जेंटीना के साथ हो सकता हैं। रोनाल्डो और मेसी ने अपने रिकॉर्ड-तोड़ करियर के दौरान किसी भी बड़े टूर्नामेंट में कभी एक-दूसरे का सामना नहीं किया है।

उज्जबेकिस्तान को 5-0 से हराने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रोनाल्डो ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मेसी का सामना करने के बारे में पूछे जाने पर कहा, “मुझे नहीं पता कि इसका जवाब कैसे दूं। लेकिन, यह बहुत शानदार होगा। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात आज का दिन था, आगे बढ़ने के लिए जीत हासिल करना और आगे के लिए तैयार रहना… मुख्य लक्ष्य समूह चरण से आगे बढ़ना था, और हमने इसे हासिल कर लिया।”

रोनाल्डो ने कहा, “यह बहुत कठिन और चुनौतीपूर्ण सप्ताह था, जिसमें जनता की राय सभी खिलाड़ियों, खासकर मुझ पर और कोच [रॉबर्टो मार्टिनेज] पर बहुत कठोर थी। लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं 23 साल से इस पेशे में हूं, और जब चीजें अच्छी होती हैं, तो लोग कहते हैं, ‘क्रिस्टियानो बहुत अच्छा कर रहा है,’ लेकिन जब चीजें खराब होती हैं, तो लोग कहते हैं, ‘क्रिस्टियानो रिटायर हो गया है, वह बहुत बूढ़ा हो गया है।’ ऐसा हमेशा होता रहेगा। लेकिन आज हमने अच्छा जवाब दिया।”


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App