भारत को पहला झटका, यशस्वी जायसवाल 24 पर आउट, टीम इंडिया 50 रन पार

By: Jun 6th, 2026 10:59 am

न्यू चंड़ीगढ़। भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत का पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में 24 रन पर गिरा। भारत के एक विकेट पर 53 रन हो गए हैं। आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

टॉस के बाद गिल ने कहा कि यहां बहुत गर्मी और उमस है। पिच धीरे-धीरे धीमी और उछाल वाली होती जाएगी। यह बहुत खास है, मैं यहीं खेलकर बड़ा हुआ हूं। यहां कप्तानी करना बहुत सम्मान की बात है। तैयारी अच्छी रही है। कुछ दिन अच्छी नींद मिली। इसके बाद नौ टेस्ट मैच हैं, हमारे पास कई घरेलू टेस्ट मैच हैं। सही कॉम्बिनेशन बनाने की बात है। मानव सुथार अपना पर्दापण कर रहे हैं। वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी ने कहा कि यदि ईमानदारी से कहूं तो हम भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे क्योंकि विकेट बेहद अच्छी दिख रही है। हमें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी क्योंकि टॉस हमारे हाथ में नहीं है। हम चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हमें चुनौतियां पसंद हैं। इस मैच के लिए हम काफ़ी अच्छी तरीके से तैयार हैं। काबुल में हमारा एक अच्छा कैंप भी हुआ था। रिचर्ड पाइबस बेहद सकारात्मक इंसान हैं और उनका सोचना का तरीका भी पॉजिटिव है। हमारी टीम में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स हैं। नांगेलिया खऱोटे पर्दापण कर रहे हैं।

भारत—केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान—सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतउल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खऱोटे, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App