फोर्टिस कांगड़ा में पहली बार लीडलेस पेसमेकर इम्प्लांट
जिला संवाददाता-कांगड़ा
फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ने कार्डियक केयर और हार्ट रिदम मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक युवा मरीज में लीडलेस पेसमेकर ‘एवीईआईआर वीआर आरवी’ का सफल प्रत्यारोपण किया है। यह मरीज आपातकालीन स्थिति में गंभीर हृदय रोग के साथ अस्पताल लाया गया था। जानकारी के अनुसार, मरीज को एंटीरियर वॉल मायोकार्डियल इन्फाक्र्शन ‘एवीडब्ल्यूएमआई’ और साथ ही कंप्लीट हार्ट ब्लॉक जैसी गंभीर और जानलेवा स्थिति थी।
प्राथमिक उपचार के तहत मरीज की एलएडी रिवास्कुलराइजेशन प्रक्रिया सफल रही, लेकिन इसके बाद भी वह टेम्परेरी पेसमेकर पर निर्भर था। मरीज को सुरक्षित और दीर्घकालिक उपचार देने के लिए फोर्टिस कांगड़ा की कार्डियक टीम ने परमानेंट लीडलेस पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया। कार्डियोलॉजिस्ट डा. डार अमीन और डा. सचिन गौतम ने बताया कि यह प्रक्रिया क्षेत्र में एडवांस्ड इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी और पेसिंग तकनीक को नई दिशा देने वाली है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
