ध्वजारोहण कर याद की उपलब्धियों की यात्रा
एनटीपीसी कोलडैम ने वॉकथॉन और पौधरोपण के साथ मनाया स्थापना दिवस
निजी संवाददाता – बरमाणा
एनटीपीसी कोलडैम जलविद्युत परियोजना ने अपने 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह और गौरव के साथ मनाया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रात: वॉकथॉन एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी वरुण गुप्ता ने परियोजना प्रमुख एसएस राव तथा एनटीपीसी कोलडैम के अन्य अधिकारियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। परियोजना प्रमुख एसएस राव द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों की उपस्थिति में एनटीपीसी ध्वज फहराया और संगठन की 26 वर्षों की उपलब्धियों और गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला गया।
ये रहे मौजूद
डीसी, सीआईएसएफ विनोद कुमार, मानव संसाधन प्रमुख मंगला हरीन्द्रन, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) जीके विवेक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
एनटीपीसी ने किया 3612.819 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन
परियोजना प्रमुख एसएस राव ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान एनटीपीसी कोलडैम ने 3612.819 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर स्थापना के बाद से अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन दर्ज किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
