लाखों की वन संपदा राख, धुएं के गुबार से सहमा हाई-वे

By: Jun 12th, 2026 12:49 am

बजूरी और कोठी के बाद अब सुलग उठा टाउन भराड़ी का जंगल, आसमान छूती लपटों ने बढ़ाया पारा
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
जिला हमीरपुर के तहत आने वाले टाउन भराड़ी क्षेत्र का जंगल जलकर राख हो गया है। जंगल में दहकी आग ने लाखों की वन संपदा को जलाकर राख कर लिया है। यहां तक की चीड़ के खड़े पेड़ भी आग से सुलग उठे हैं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के आस पास जंगल आग के गोले में तबदील हो गया था। ऊना-मंडी मु य मार्ग पर स्थित टाउन भराड़ी क्षेत्र धुंए के गुब्बार में तबदील हो गया। आग सडक़ मार्ग तक आकर पहुंच गई थी। जंगल का नजारा तो काफी भयानक था।

एक तरफ जहां आग लगी हुई दिखाई दे रही थी तो बीच में उठता धुंए का गुब्बार भी डरावना था। बता दें कि जंगलों में दहकती आग ने हमीरपुर का तामपान भी बढ़ा दिया है। पिछले कुछ दिनों से जंगल में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। बजूरी का जंगल, कोठी का जंगल तथा अब टाउन भराडी का जंगल जल गया है। वन विभाग की चेतावनी के बाद भी कुछ खास असर होता नहीं दिख रहा।

खुद अपने हाथों से जंगलों में आग लगा रहे लोग
बेशक जंगलों में आग लगाने वाले के खिलाफ एफआईआर का प्रावधान है, लेकिन फिर भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। लोगों की लापरवाही का नतीजा है कि वन संपदा आग की भेंट चढ़ रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App