कांग्रेस से 6 साल के लिए निकाले गए पूर्व विधायक नीरज भारती, जानिए क्यों …
तत्काल प्रभाव से सदस्यता समाप्त
वरिष्ठ संवाददाता-शिमला
कांग्रेस में अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा ने वरिष्ठ नेता नीरज भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने शनिवार को आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार नीरज भारती को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
इसके बाद हुए घटनाक्रम और उनके द्वारा दिए गए इस्तीफे पर विचार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। उनके खिलाफ संगठनात्मक अनुशासन और पार्टी हितों के विपरीत गतिविधियों को देखते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय तुरंत प्रभाव से लागू होगा और इसकी सूचना इकाइयों को भी भेजी जाएगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
