भराड़ी कस्बे में सजी मुफ्त सेहत की चौपाल

By: Jun 12th, 2026 12:50 am

हरीश नड्डा और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग की मौजूदगी में 300 लोगों को मिला सेहत का सुरक्षा कवच
निजी संवाददाता – भराड़ी
उप तहसील भराड़ी कस्बे में चेतना संस्था एवं ह्यूमैनिटी फस्र्ट के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क कैंसर जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 300 से अधिक लोगों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते रोग की पहचान सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। शिविर का विधिवत शुभारंभ चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा ने बतौर मुख्यातिथि किया। जबकि पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्था का प्रयास है कि ग्रामीण एवं दूर-दराज क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध करवाई जाएं।

उन्होंने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर जांच ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सामाजिक संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा भराड़ी मंडल अध्यक्ष जोरावर, जिला परिषद सदस्य रक्षा, भाजपा नेता पुरुषोत्तम शर्मा, नवीन, राजेश, जिला परिषद सदस्य जमना देवी, पूर्व जिला परिषद आईडी शर्मा, बीडीसी सदस्य मोनिका, प्रधान सुनील कुमार, उपप्रधान अजय शर्मा, शशिपाल व अंजना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शिविर में दी गई

निशुल्क दवाइयां
शिविर में कैंसर के अलावा अन्य बीमारियों की जांच भी की गई। आंख, कान, चरम रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञ के अलावा अन्य बीमारियों से सम्बंधित टेस्ट कर नि:शुल्क दवाइयां दी गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App