पीएम मोदी के रिकार्ड बनाने पर ऊना में जबरदस्त जश्न

By: Jun 11th, 2026 12:02 am

12 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी, केंद्र की गिनाई उपलब्धियां

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई द्वारा बुधवार को ऊना जिले के महादेव मंदिर कोटला कलां परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश मौजूद रहे।

दूसरी तरफ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत की वैश्विक पहचान और प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वहीं खुशी मनाई।

हरोली में भी गिनाई केंद्र सरकार की योजनाएं

हरोली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में बुधवार को हरोली में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरोली ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान सतीश ठाकुर(छोटू) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं ग्रामीणों ने हवन में आहुति डालकर देश के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की के खुशहाल जीवन, समृद्धि एवं विकास के लिए प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App