आधे घंटे की बारिश से सडक़ पर बहने लगी नालियों की गंदगी
नगर निगम के प्रबंधों की खुली पोल, पानी के बहाव से नालियों की गंदगी से भर गई शहर की सडक़
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
नगर निगम हमीरपुर के सफाई प्रबंधों के दावों की पोल आधे घंटे की बारिश ने खोल कर रखी दी। करीब आधा घंटा हुई बारिश के बहाव से शहर की नालियों से निकली गंदगी सडक़ मार्ग पर आ गई। सडक़ मार्ग पर आकर फैली गंदगी ने साबित कर दिया कि नालियों को सही ढंग से साफ नहीं किया जाता। ऐसा ही एक वाक्या पहले ाी सामने आ चुका है। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश की वजह से भी नालियों की गंदगी सडक़ मार्ग के बीच आकर फैल गई थी। उस समय गंदगी के बीच में से राहगीरों को होकर निकलना पड़ा था। अब एक बार फिर ऐसा ही नजारा गुरुवार के दिन देखने को मिला है। गुरूवार शाम के समय हमीरपुर में बारिश शुरू हो गई। शहर व आसपास के क्षेत्रों में आधा घंटा तक जोरदार बारिश हुई। इस बारिश के पानी के तेज बहाव से शहर की नालियों में पसरी हुई गंदगी सडक़ मार्ग पर आकर पहुंच गई। इस गंदगी को देखकर हर कोई हैरान था तथा सफाई व्यवस्था को मजबूत करने की जि मेवारी संभालने वाले अधिकारियों को कोस रहा था।बताते चलें कि गुरूवार शाम के समय हमीरपुर शहर व आस पास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है।
उपमंडल नादौन में भी अच्छी खासी बारिश हुई है। हालांकि जिला के सीमांत क्षेत्रों ऊखली व आस पास में सिर्फ बंूदाबांदी ही हुई है। बारिश की वजह से हमीरपुर जिला के बढ़ते तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है, जिस वजह से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। लोगों को बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई है तो वहीं शहर की नालियों की गंदगी भी साफ की है। हालांकि नालियों में भरी पड़ी गंदगी ने व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि नालियों की सही ढंग से सफाई नहीं की जाती जिस वजह से गर्मियों में मक्खी मच्छर उत्पन्न होने का भी खतरा बना रहता है। नालियों पर दुकानदारों ने कई जगहों पर दुकानदारी सजा रखी है। नालियों की सही ढंग से सफाई न होने का यह भी एक कारण माना जा रहा है। फिलहाल लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि शहर की नालियों की रोजाना सही ढंग से सफाई करवाई जाए। वहीं लोगों को परेशानी आई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
