राष्ट्रीय मंच पर चमके एचएपीएस के नृत्य सितारे

By: Jun 17th, 2026 12:02 am

अखिल भारतीय नाटक-नृत्य प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल का दबदबा

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के विद्यार्थियों ने 6 से 10 जून तक शिमला के काली बाड़ी ऑडिटोरियम में आयोजित 71वीं अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की समृद्धि ने सोलो मॉडर्न वेस्टर्न डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा दसवीं की रिधिमा और सना की जोड़ी ने अपने आकर्षक प्रदर्शन से डुएट मॉडर्न वेस्टर्न डांस श्रेणी में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त अनिका गुप्ता ने अपनी ऊर्जावान एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के बल पर सोलो फोक भांगड़ा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतिभा को मिले नए पंख

विद्यालय ने इस सफलता का श्रेय नृत्य शिक्षकों हिमानी ठाकुर एवं आकाश अटवाल को भी दिया, जिनके कुशल मार्गदर्शन और अथक प्रयासों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्या एवं समस्त एचएपीएस परिवार ने विजेता विद्यार्थियों तथा उनके मार्गदर्शकों को बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App