ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में, विनीसियस जूनियर के डबल गोल से हराया स्कॉटलैंड

By: Jun 25th, 2026 9:18 pm

विनीसियस के डबल गोल से हराया स्कॉटलैंड, नेमार भी मैदान पर उतरे

एजेंसियां— मियामी गार्डन्स

पांच बार की वल्र्ड चैंपियन ब्राजील ने फुटबॉल वल्र्ड कप के नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर लिया है। उसने गुरुवार सुबह ग्रुप-सी के मैच में स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया। मियामी स्टेडियम में ब्राजील की ओर से विनीसियस जूनियर ने दो गोल किए, जबकि एक गोल मैथियस कुन्हा ने दागा। स्कॉटलैंड 1998 के बाद पहली बार वल्र्ड कप में खेल रहा है, लेकिन टीम एक बार फिर ग्रुप चरण से आगे बढऩे में नाकाम रही। टूर्नामेंट के इतिहास में यह नौवीं बार है, जब स्कॉटलैंड ग्रुप चरण पार नहीं कर सका। वहीं, ब्राजील दूसरी जीत के साथ सात अंक लेकर ग्रुप-सी के टॉप पर है। विनीसियस ने मैच के सातवें मिनट में गोल कर ब्राजील को शुरुआती बढ़त दिलाई। उन्होंने हाफ टाइम से ठीक पहले दूसरा गोल भी दागा।

कुुन्हा ने भी हाफ टाइम से ठीक स्कोरशीट में नाम दर्ज कराया। विनीसियस अब टूर्नामेंट में चार गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे की बराबरी पर पहुंच गए हैं। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी पांच गोल के साथ टॉप पर हैं। ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने 76वें मिनट में मैदान पर उतरकर चोट के बाद वापसी की। दाएं पिंडली की समस्या के कारण वह टीम के शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। स्टेडियम में मौजूद ब्राजीलियाई प्रशंसकों ने उनकी वापसी का जोरदार स्वागत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App