IND vs AFG Test: शतक से चूके पंत, भारत ने लंच तक बनाए छह विकेट पर 475 रन
मुल्लांपुर। ऋषभ पंत शतक से चूके, 81 रन बनाकर आउट हुए। रविवार सुबह के पहले सत्र में कप्तान शुभमन गिल (126 ) के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक छह विकेट पर 475 रन बना लिए हैं। भारत ने कल के तीन विकेट पर 368 से आगे खेलना शुरु किया। आज मोहम्मद सलीम ने शुभमन गिल को आउटकर अफगानिस्तान को चौथी सफलता दिलाई। शुभमन गिल ने 177 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का लगाते हुए 126 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ध्रुव जुरेल (19) को भी मोहम्मद सलीम ने आउट किया।
इस दौरान शतक की ओर बढ़ रहे ऋषभ पंत को हशमतउल्लाह शहीदी ने अपना शिकार बना लिया। ऋषभ पंत ने 121 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 81 रन बनाए। भारत ने भोजनकाल तक छह विकेट पर 475 रन बना लिये है और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 14) और मानव सुथार (नाबाद नौ) क्रीज पर मौजूद है। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम ने चार विकेट लिये। हशमतउल्लाह शहीदी और जियाउर रहमान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
