भारत का अफगानिस्तान पर शिकंजा, दूसरे दिन मानव-कृष्णा ने मेहमान टीम को दिए पांच झटके
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— चंडीगढ़
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है। मैच के दूसरे दिन स्टंप के समय अफगानिस्तान ने 113 रन बनाने में पांच विकेट खो दिए थे। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी आठ विकेट 564 रन बनाकर घोषित कर दी। भारत के पास पहली पारी में अभी भी 451 रन की बढ़त है।
अफगानिस्तान के खिलाफ यह किसी भी टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 2023 के बाद भारतीय टीम ने पहली बार 550 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाया है। टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान गिल 126 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पंत शतक लगाने से चूक गए और 81 रन बनाकर आउट हुए। अपनी डेब्यू पारी में मानव 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वाशिंगटन सुंदर नाबाद 52 रन बनाकर लौटे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

