8MP सेल्फी कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ Infinix Smart 20 भारत में लांच
नई दिल्ली। Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लांच कर दिया है। फोन में आपको 5200mAh की बैटरी मिलेगी जो 15W फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले मिलती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS16 पर काम करता है। फोन की कीमत की बात करें तो Infinix Smart 20 के 4GB/64GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए और 4GB/128GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है। यह फोन शैडो ब्लैक, पोलारिस टाइटेनियम, सनलाइक ऑरेंज और क्लाउनाइन ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Infinix Smart 20 में 6.78 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1576 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 560 निट्स ब्राइटनेस, 700 nits हाई ब्राइटनेस और 19.7:9 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Mali G52 जीपीयू है। इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं इंटनरल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS16 पर काम करता है।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Smart 20 के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 167.7 मिमी, चौड़ाई 78.8 मिमी, मोटाई 7.7 मिमी और वजन ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, ओटीजी, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एनएफसी, एफएम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
