IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी को पांच अवॉर्ड के 45 लाख और टाटा सियारा कार

By: Jun 2nd, 2026 12:07 am

आईपीएल में ऑरेंज कैप; मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सबसे ज्यादा छक्के अवार्ड जीते

एजेंसियां— अहमदाबाद

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। इस सीजन में वैभव ने कुल पांच अवॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 776 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप से नवाजा गया। जबकि बेहतरीन स्ट्राइक रेट (237.31) के लिए सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का खिताब जीता। इसके अलावा सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाने के लिए सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का खिताब भी जीता। इन पुरस्कारों के जरिए वैभव ने कुल 45 लाख रुपए की इनामी राशि हासिल की। वहीं, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर उन्हें पुरस्कार स्वरूप टाटा सिएरा कार भी मिली। अवार्ड मिलने के बाद वैभव ने मजाकिया अंदाज में कहा, इंटरव्यू देना मेरे लिए बल्लेबाजी से ज्यादा मुश्किल काम है।

अच्छा लग रहा है, लेकिन इंटरव्यू देने के कारण थोड़ा दबाव महसूस हो रहा है। मैं आजकल दूध भी नहीं पी रहा हूं। इस सीजन मैंने सीखा कि दबाव वाले मुकाबलों में कैसे खेलना है और परिस्थितियों के अनुसार अपने खेल में बदलाव कैसे करना है। आप हर मैच में एक ही अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर सकते। मैच की स्थिति को समझना होता है। वैभव सूर्यवंशी ने कहा, मुझे अपनी फिटनेस पर काफी काम करना होगा, क्योंकि मैं लंबे समय तक क्रिकेट खेलना चाहता हूं। चोटों से बचना है, इसलिए फिटनेस पर और ज्यादा फोकस करना पड़ेगा।

वैभव के अवार्ड

ऑरेंज कैंप: 776 रन
प्राइज मनी: 10 लाख
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर
प्राइज मनी: 15 लाख
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
प्राइज मनी: 10 लाख
सबसे ज्यादा छक्के: 72
प्राइज मनी: 10 लाख
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन
प्राइज: सियारा कार


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App