ईरान ने हमारा अपाचे हेलिकाप्टर तबाह किया, कोई बात नहीं, समझौता अब भी संभव: ट्रंप
एजेंसियां—वॉशिंगटन
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अपाचे हेलिकॉप्टर को नष्ट करने के जवाब में किए गए अमरीकी हमलों के बावजूद ईरान के साथ समझौता अब भी संभव है। श्री ट्रंप ने एबीसी न्यूज से कहा कि मेरा मानना है कि कठोरता से जवाब देना चाहिए। मैंने अपनी पूरी जिंदगी ऐसा ही किया है। हमारे बीच एक बहुत अच्छा समझौता हुआ था और शायद आगे भी होगा। उन्होंने हेलीकॉप्टर नष्ट करने की घटना के जवाब में अमरीका के हमलों को बहुत मज़बूत एवं बहुत ज़बरदस्त प्रतिक्रिया करार दिया।
श्री ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में गश्त के दौरान इस्लामिक रिपब्लिक ने अमरीकी हेलिकॉप्टर को मार गिराया था। राष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि इस हमले का जवाब अमरीका को ज़रूर देना चाहिए। अमरीकी सेंट्रल कमान ने कहा कि उसने आत्मरक्षा में हमले किए हैं। अमरीका ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य के आसपास वायु बल और रडार प्रणाली को निशाना बनाया। अमरीकी हमलों के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरानी सेना किसी भी हमले या धमकी का जवाब दिए बिना नहीं छोड़ेगी। उन्होंने अमरीका से इस इलाके को छोडऩे के लिए कहा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
