ईरान को अब कीमत चुकानी होगी, समझौता न करने पर राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी, देर हो चुकी
एजेंसियां — तेहरान, वॉशिंगटन डीसी
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ईरान ने समझौते पर बातचीत करने में बहुत ज्यादा देर कर दी। अब उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने युद्ध में ईरान के हारने का दावा किया। उन्होंने कहा कि ईरानी सेना पूरी तरह से बिखर चुकी है। नौसेना और वायुसेना लगभग खत्म हो चुकी हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करता है, लेकिन कोई एक्शन नहीं लेता। वह खुद को मिडल ईस्ट का सबसे बड़ा दबंग समझता था, लेकिन अब खत्म हो चुका है। इससे पहले ईरान ने बुधवार को बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमरीकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) ने कहा कि ये हमले अमरीकी कार्रवाई के जवाब में किए गए हैं।
इससे पहले अमरीकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और निगरानी राडार सहित 11 ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। ये हमले सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास अमरीकी सेना का अपाचे हेलिकॉप्टर मार गिराने के जवाब में किए गए थे। हालांकि ईरान ने अमरीकी हेलिकॉप्टर गिराने की जिम्मेदारी नहीं ली है। अमरीका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर रूस ने गहरी चिंता जताई है। रूस ने दोनों देशों से अपील की है कि वे संयम बरतें और तुरंत सैन्य हमले बंद करें।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
