पांगी के जगदीश चंद शर्मा राज्य कर और आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त नियुक्त

By: Jun 6th, 2026 12:45 am

स्टाफ रिपोर्टर-डलहौजी
जनजातीय उपमंडल पांगी की ग्राम पंचायत कुठल के जगदीश चंद शर्मा राज्य कर एवं आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त पद पर पदोन्नित पाकर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गए हैं। जगदीश चंद शर्मा की पदोन्नति पर पूरे पांगी क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उन्होंने वर्ष 2011 में आबकारी एवं कराधान विभाग में कराधान निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं शुरू कीं। जगदीश चंद शर्मा की उत्न्न्ष्ट सेवाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें पदोन्नत कर सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में वह जिला कांगडा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जगदीश चंद शर्मा की इस उपलब्धि से जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल के पूर्व सहपाठियों में भी खुशी की लहर है। पूर्व सहपाठियों ने इसे विद्यालय पांगी क्षेत्र और पूरे चंबा जिले के लिए गर्व का क्षण बताते हुए जगदीश चंद शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App