कुदरत का तोहफा है ‘लुंगड़ू’, एक नहीं कई रोगों के लिए है रामबाण औषधि
सब्जियां खाने से सेहत को अनगिनत लाभ मिलते हैं। सब्जियों में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, मिनरल्ज, आयरन और प्रोटीन जैसे सभी अलग-अलग पोषक तत्त्व पाए जाते हैं और सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं।
ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाली गिनी-चुनी सब्जियों का ही सेवन करते हैं। हालांकि कुछ सब्जियां हैं, जो आसानी से बाजार में नहीं मिलती हैं और स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होती हैं। ऐसी ही एक सब्जी है फिडलहेड फर्न। यह कोई विदेशी सब्जी नहीं है, बल्कि पहाड़ों पर उगने वाली एक जंगली सब्जी है और अगर आप पहाड़ी हैं, तो यकीनन आपने यह जरूरी खाई होगी। यह सब्जी उत्तराखंड, हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में आसानी से उपलब्ध होती है। इसे देसी भाषा में लिंगुड़ा, लुंगड़ू या लिंगड़ और कसरोड के नाम से भी जाना जाता है। स्वाद में लाजवाब और कैलोरी, फैट व कोलेस्ट्रॉल में कम इस सब्जी में बहुत सारे विटामिन और पोषक तत्त्व होते हैं।
इस सब्जी में कैंसर, दिल के रोग और डायबिटीज आदि से लडऩे की क्षमता होती है। लुंगड़ू या लिंगड़ी न केवल पौष्टिक सब्जी है, बल्कि यह औषधीय गुणों से भी भरपूर है। लुंगड़ू की हरी कोमल डंठल में विटामिन ए, विटामिन बी कांप्लेक्स, पोटाशियम, कॉपर, आयरन, फैटी एसिड, सोडियम, फास्फोरस, मैगनीशियम, रोटिन और मिनरल्ज भरपूर मात्रा में मौजूद है। इन दिनों बाजार में लुंगड़ू आसानी से मिल जाता है। इसकी सब्जी और साग बनाकर भी खाया जाता है। चलिए जानते हैं इसे खाने से सेहत को और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट का पावर हाउस
इस सब्जी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है और इसे सुपर फूड कहना गलत नहीं होगा। ये उन लोगों के लिए सबसे बढिय़ा विकल्प है, जो मछली नहीं खाते हैं, जोकि फैटी एसिड से भरे होते हैं। इसे खाने से दिल स्वस्थ रहता है और कैंसर से बचाव होता है। साथ ही यह कैल्शियम का तगड़ा स्रोत है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है।
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
लुंगड़ू की सब्जी में पोटाशियम की मात्रा अधिक होती है। इससे आपको रोजाना की जरूरत का पोटाशियम मिलता है। पोटाशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए जरूरी है।
इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए
अगर आप संक्रमण और बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो इस सब्जी का सेवन करें। यह आपकी रोजाना की विटामिन सी की जरूरत को लगभग पूरा कर सकती है। विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
