करसोह में भीषण अग्रिकांड, पशुशाला राख
अचानक सुबह तीन बजे उठी लपटों से सहमा गांव; भैंस झुलसी, मदद के लिए आगे आए ग्रामीण
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के करसोह गांव में शुक्रवार अल सुबह भीषण अग्निकांड हुआ है। अचानक एक परिवार की पशुशाल में आग लग गई तथा देखते ही पशुशाला जलकर राख हेा गई। इस अग्निकांड में पशुशाला के अंदर बंधी हुई भैंस झुल गई है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भैंस को पशुशाला से बाहर निकाला। यदि कुछ देरी और हो जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस भीषण अग्निकांड में परिवार को लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार अल सुबह करीब तीन बजे करसोह गांव में एक परिवार की पशुशाला में आग लग गई। जब तक आग लगने का पता चलता पूरी पशुशाला आग के गोले में बदल गई थी। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंदर बंदी हुई भैंस को किसी तरह से बाहर निकाला। भैंस भी आग से झुल गई है। करसोह गांव निवासी अमित कुमार पुत्र कमलेश कुमार की पशुशाला में आग से जली है। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी सं या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी पशुशाला इसकी चपेट में आ गई।
बंद किए एनएच पर दौड़ी कार, कोहली के समीप हादसा
हमीरपुर। कोहली से चील बाहल तक बनाए जा रहे नए एनएच मार्ग पर गुरूवार रात के समय हादसा पेश आया है। एक कार मट्टनसिद्ध से लिंक मार्ग का सहारा लेकर बंद किए गए इस नए एचएच पर जाकर पहुंच गई। कोहली की तरफ जाते समय कार सडक़ किनारे रखी हुई सीमेंटेड पुली से जा टकराई जिसमें वाहन बुरी तरह से डैमेज हो गया है। इस मार्ग को वाहनों की अवाजाही के लिए बंद रखा गया है लेकिन कार चालक को इसकी जानकारी नहीं थी। हादसे का पता लोगों को शुक्रवार सुबह के समय चला जब कार स्पॉट पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
